केंद्र, राज्य सरकारों की एवं केंद्र शासित प्रदेशो की योजनाओं की कुल संख्या
भारत सरकार,सभी स्तरों पर समय समय पर समाज के अनुप्रस्थ वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषण करती है। ये योजनाएं केन्द्रीय, राज्य विशिष्ट अथवा केन्द्र एवं राज्यों के बीच एक संयुक्त गठबंधन हो सकती है। आम लोगों के लिए केंद्रऔर राज्य सरकारों की 3890 से ज्यादा योजनाएँ है। जिनमेंसे 550 से ज्यादा केंद्र सरकार की योजनाऐं हैं और 3340 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो की योजनाऐं है।
इन योजनाओं को अलग-अलग श्रेणिओं (Categories) में विभाजित किया गया है। दूसरे शब्दों में कहे तो आपको यहाँ आपको आपकी जरुरत के अनुसार, जैसी सरकारी सहायता चाहिए ,वैसी सहायता खोज कर आप उस योजना का लाभ ले सकते है। उदहारण के लिए ,अगर आपको आगे की पढाई के लिए सरकारी योजना की आवश्यकता है ,तो आप Education & Learning योजना (Scheme)पर क्लिक करके उसयोजना के बारे में सारी जानकारी पा सकते है।
योजना का उद्देश्य क्या है
myScheme एक राष्ट्रीय मंच है जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की एक ही स्थान पर खोज और जानकारी उपलब्ध कराना है।
यह नागरिकों की पात्रता के आधार पर योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिये एक नवीन, प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म नागरिकों को उनके लिए उपयुक्त सरकारी योजनाएँ खोजने में मदद करता है।
ये विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने का तरीका भी बताता है। इस प्रकार, उन्हें विभिन्न सरकारी websites पर जाने की आवश्यकता नहीं होती।
योजना का उद्देश नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना है।
सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए सरकार ऐवं उपयोगकर्ता के बिच आदान-प्रदान को सुव्यवस्थित करना है।
myScheme: जानें सरकारी योजनाओं के लाभ
Step 1 : अपने मोबइल या कम्प्यूटर ब्राउज़र में Search Engine ‘गूगल (google) पर myscheme.gov.in टाइप करे और पोर्टल खोलें।
Step 2 : पोर्टल ओपन होते ही, आपको पेज पर find scheme for you टॅब दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इसमें लिंग (पुरुष, महिला या फिर Transgender), उम्र (Age), जैसी बुनियादी जानकारी पूछी जाएगी। अब Next पर क्लिक करें।
Step 3 : अब आपको आपका राज्य (State) पूछा जायेगा, जैसे हीआप अपने राज्य का नाम Select करेंगे, आपको आपका एरिया यानीकी आप शहरी (Urban) क्षेत्र से आते हो या ग्रामीण (Rural) क्षेत्र से आते हो, ये पूछा जायेगा। अब Next पर क्लिक करें।
Step 4 : इसके बाद आपको किस समुदाय, यानिकी किस वर्ग या जाती से है, ये Select करना होगा। जैसे की General, Other Backward Class (OBC), Particularly Valnerable Tribal Group (PVTG), Scheduled Tribe (ST), Scheduled Caste (SC) या फिर De-Notified, Nomadic, and Semi-Nomadic (DNT) communities. अब Next पर क्लिक करें।
Step 5 : अब आपको ये बताना है की ,क्या आप विकलांग है या नहीं। अगर आप विकलांग नहीं है तो आपको ‘No’ सेलेक्ट करना है। जैसी आप ‘No’ सेलेक्ट करेंग, आपसे ये पूछा जायेगा की क्या आप ‘अल्पसंख्यक ‘ यानीकी ‘लघुमती’ समुदाय से आते हो या नहीं ? अब आपको ‘Yes’और ‘No’ में से कोई एक Select करना होगा।
लेकि अगर आप विकलांग (Disabled) है ,तो आपको ‘Yes’ सेलेक्ट करना है। आपके ‘Yes’ सेलेक्ट करते ही आपको आपकी विकलांगता के प्रतिशत (Percentage) सेलेक्ट करना होगा। अब Next पर क्लिक करें।
Step 6 : आपके Next पर क्लिक करते ही आप Student है या नहीं पूछा जायेगा। ‘Yes’ या ‘No’ सेलेक्ट करना होगा।
अगर आप Student है तो ‘Yes’पर क्लिक करके Next पर क्लिक करते ही आपसे BPL कार्ड के बारेमें पूछा जायेगा।
आप BPL कार्ड धारक है तो आपसे कुछ प्रश्न पूछे जायेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, आपकी वर्तमान स्थित के बारेमें पूछा जायेगा। संक्षेप में,आप निम्नलिखित में से किस स्थिति में है।
क्या आप बेसहारा (Destitude), गरीबी (Penury), अत्यधिक कठिनाई (Extreme Hardship) या फिर कोई संकट (Distress) में है।
आप दर्शाई गई किसी भी स्थिति में है,तो आप ‘Yes’ सेलेक्ट करें। लेकिन आप दर्शाई गई स्थिति में से किसी भी स्थिति में नहीं है ,तो ‘No’ सेलेक्ट यदि आप BPL कार्ड धारक नहीं है, तो आपसे आपके परिवार की आय (Family Income) पूछी जायेगी। इसके आलावा, आपके Parent की वार्षिक आय (Annual Income) भी पूछी जायेगी।
अगर आप Student नहीं है,तो आपको ‘No’ सेलेक्ट करना होगा। आपके ‘No’ सेलेक्ट करते ही आपकी वर्तमान रोजगार स्थिति (Current Employment Status) के बारेमें पूछा जायेगा।
क्या आप Employed, Unemployed या फिर आप Self-Employed यानि की आप एक Entrepreneur है।
या फिर आप Employed है, तो आपको ये पूछा जायेगा की क्या आप Government employee है या नहीं ? आप Government employee है तो आपके ‘Yes’ सेलेक्ट करते ही, आपकी वार्षिक आय (Annual Income) और आपकी पारिवारिक आय (Family Income) पूछी जाएगी ।
और अदि आप Unemployed है, तो आपके Next पर क्लिक करते ही आपसे BPL कार्ड के बारेमें पूछा जायेगा। अगर आप BPL कार्ड धारक है तो आपसे कुछ प्रश्न पूछे जायेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, आपकी वर्तमान स्थित के बारेमें पूछा जायेगा। संक्षेप में,आप निम्नलिखित में से किस स्थिति में है।
क्या आप बेसहारा (Destitude), गरीबी (Penury), अत्यधिक कठिनाई (Extreme Hardship) या फिर कोई संकट (Distress) में है।
दर्शाई गई किसी भी स्थिति में आप है,तो आप ‘Yes’ सेलेक्ट करें। लेकिन आप दर्शाई गई स्थिति में से किसी भी स्थिति में नहीं है ,तो ‘No’ सेलेक्ट करे। और Submit पर क्लिक करें।
और अदि आप Unemployed है, तो आपके Next पर क्लिक करते ही आपसे BPL कार्ड के बारेमें पूछा जायेगा। अगर आप BPL कार्ड धारक नहीं है, तो आपसे आपकी परिवार की वार्षिक आय (Family Annual Income) पूछी जाएगी। आपको अपने परिवार की वार्षिक आय (Family Annual Income) Add करके Submit कर देना है।
आप अगर तीसरे विकल्प (ऑप्शन) पर क्लिक करते है, यानिकी आप Self-Employed, एक Entrepreneur है, तो आपके Next पर क्लिक करते ही आप से आपके व्यवसाय के बारेमें पूछा जाएगा। आपको आपके व्यवसाय के अनुसार विकल्प Select करना हैं।
आपके व्यवसाय के विकल्प को Select करते ही, आपसे BPL कार्ड के बारेमें पूछा जायेगा।
लेकिन आप BPL कार्ड धारक है तो आपसे कुछ प्रश्न पूछे जायेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, आपकी वर्तमान स्थित के बारेमें पूछा जायेगा। संक्षेप में,आप निम्नलिखित में से किस स्थिति में है।
क्या आप बेसहारा (Destitude), गरीबी (Penury), अत्यधिक कठिनाई (Extreme Hardship) या फिर कोई संकट (Distress) में है।
दर्शाई गई किसी भी स्थिति में आप है,तो आप ‘Yes’ सेलेक्ट करें। लेकिन आप दर्शाई गई स्थिति में से किसी भी स्थिति में नहीं है ,तो ‘No’ सेलेक्ट करे। और Submit पर क्लिक करें।
मगर आप BPL कार्ड धारक नहीं है, तो आपसे आपके परिवार की वार्षिक आय (Family Annual Income) पूछी जायेगी। आय लिख के Submit पर क्लिक करें।
Step 7 : योजनाओ की सूची : जैसे ही आप जानकारी सबमिट करेंगे, आपके लिये उपयुक्त सभी केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं की सूची दिखाई देगी। जिसमें विवरण और पात्रता दर्शाई जायेगी।
Step 8 : किसी भी योजना पर क्लिक करें और उसके लाभ, आवश्यक दस्तावेज, समय सीमा और पात्रता को विस्तार से पढ़ें।

Step 9 : ऑनलाइन आवेदन : जिस योजना के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसके विवरण में आपको आवेदन करने का लिंक मिलेगा। फॉर्म पर क्लिक करके उसे डिजिटल रूप से भरे और दस्तावेज अपलोड करें। हालांकि आप सबंधित विभागीय पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते है।
myScheme के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQ on myScheme
प्रश्न 1. myScheme क्या है ?
उत्तर- myScheme एक राष्ट्रीय मंच है सरकारी योजनाओं की एक ही स्थान पर खोज और जानकारी उपलब्ध कराना है।
प्रश्न 2. myScheme योजना का उद्देश क्या है ?
उत्तर- myScheme योजना का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की एक ही स्थान पर खोज और जानकारी उपलब्ध कराना है। सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए सरकार ऐवं उपयोगकर्ता के बिच आदान-प्रदान को सुव्यवस्थित करना और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना है।
प्रश्न 3. केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाएँ कौनसी हैं ?
- प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- अटल पेंशन योजना
- प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- प्रधान मंत्री जन धन योजना
- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
- महिला सम्मान बचत पत्र
- डाकघर मासिक आय योजना
प्रश्न 4. डाकघर मासिक आय योजना में कितना ब्याज मिलता है ?
उत्तर- डाकघर मासिक आय योजना महिलाओं के लिए है ,जो 7.4 % वार्षिक ब्याज देती हैं। जो बाजार सबंधित जोखिमों के बिना मासिक आय प्रदान करती हैं।
प्रश्न 5.सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के बारे में जानकारी दीजिए
उत्तर- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में एक परिवार की आप महत्तम दो बेटियों का खता सिर्फ 250 रुपये से खुलवा सकते हैं। 10 साल से कम वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए यह खाता आप खुलवा सकते हैं। आप एक वित्तीय वर्ष में 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक भर सकते हैं। जब बेटी 18 वर्ष की हो जाये तब आप रुपये निकाल सकते हैं। लेकिन आप चाहे तो ये अवधि बेटी के 21 वर्ष होने तक बढ़ा सकते हैं।
आज आपने क्या सीखा ? What did you learn today?
आज आपने जाना की कैसे myScheme पोर्टल पर या myscheme.gov.in पर जा कर आप अपने योग्य केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं के बारेमें जान सकते हैं और कैसे उन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
इसी जानकारी के साथ हम इस Article को यही पूरा करते हैं। आशा करता हूँ की इस Article द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर आपको ये Article उपयोगी हुआ हो, तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ यह जानकारी जरूर साझा करें एवं नई-नई जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट articletree.in को अवश्य विजिट करें। हमारे ब्लॉग पर आने के लिए आपका धन्यवाद !


