गूगल स्टोरी Google story in hindi

Google999 1024x580

 

Table of Contents

‘गूगल’ की शुरुआत

‘गूगल’ अमेरिका में स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी हैं। ‘गूगल’ की शुरुआत जनवरी 1996 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा एक “बैकरब” नामक शोध परियोजना के रूप में हुई थी, जब वे दोनों अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र थे।

इस परियोजना में एक अनौपचारिक “तीसरे संस्थापक”, स्कॉट हसन शामिल थे, जो मूल प्रमुख प्रोग्रामर थे और जिन्होंने मूल गूगल सर्च इंजन के लिए अधिकांश कोड लिखा था, लेकिन गूगल की आधिकारिक तौर पर एक कंपनी के रूप में स्थापना से पहले ही उन्होंने इसे छोड़ दिया। बाद में स्कॉट हसनने रोबोटिक्स में अपना करियर बनाया और सन 2006 में अपनी ‘विलो गैराज’ नमक कंपनी की स्थापना की।

जब सन 1998 में खोज इंजन (Search Engine) स्थापित किया गया, तब पेज और ब्रिन ने अपने दोस्त सुसान वोज्सकी के गैरेज को अपने कार्यालय के रूप में उपयोग कियाथा। स्कॉट हसन के साथ साथ एलन स्टरमबर्ग को भी पेज और ब्रिन ने गूगल के विकास में महत्वपूर्ण बताया। बाद में राजीव मोटवानी और टेरी विनोग्राड ने पेज और ब्रिन के साथ मिलकर इस परियोजना पर पहला पेपर लिखा, जिसमें पेजरैंक और गूगल सर्च इंजन के प्रारंभिक प्रोटोटाइप का वर्णन किया गया था, जो सन 1998 में प्रकाशित हुआ था। इस परियोजना में योगदान देने वालो के रूप में हेक्टर गार्सिया-मोलिनी और जेफरी उल्मन को भी याद किया गया है।

पेज और ब्रिन ने शुरुआत में डेविड चेरिटॉन से सलाह ली, क्योंकि स्टैनफोर्ड में उनका एक नजदीकी कार्यालय था। वे दोनों जानते थे कि उनके पास स्टार्टअप का अच्छा अनुभव है।अगस्त 1998 में, सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक एंडी द्वारा किए गए $1,00,000 के निवेश से गूगल कंपनी को वित्त पोषित किया गया। सन 2004 में, ‘गूगल’ एक आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के माध्यम से सार्वजनिक हुई।

विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन

गूगल और यूट्यूब दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली दो वेबसाइट हैं। इस दोनों सर्च इंजनो के बाद फेसबुक और ट्विटर ( जो अब एक्स के नाम से जाना जाता हैं। ) का नंबर आता हैं। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन हैं, क्योंकि गूगल पर प्रति वर्ष 5.9 ट्रिलियन एवरेज खोजें होती हैं।

बीबीसी (BBC) द्वारा इसे “दुनिया की सबसे शक्तिशाली कंपनी” के रूप में संदर्भित किया गया है। यह कंपनी दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांडों में से एक है।

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट- अमेज़न, ऐप्पल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट के साथ पाँच बड़ी टेक कंपनियों में से एक है।अल्फाबेट की सबसे बड़ी सहायक कंपनी गूगल है।

गूगल का पहला नाम ‘गूगल‘ नहीं था

ज्यादातर लोगो को पता नहीं होगा की गूगल का पहला नाम ‘गूगल’ नहीं था।

बैकरब (BackRub)

  • पेज और ब्रिन ने सन 1996 में जब स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अपना सर्च इंजन विकसित किया, तो उन्होंने शुरुआत में इस का नाम “बैकरब” रखा था, क्योंकि यह प्रणाली किसी साइट के महत्त्व का अनुमान लगाने के लिए ‘बैकलिंक्स’ की जाँच करती थी।

गूगोल (Googol)

  • बाद में पेज और ब्रिन ने अपनी रिसर्च के लिए नया नाम चाहा।
  • एक छात्र द्वारा “गूगोल” (एक के बाद 100 शून्य वाली एक बहुत बड़ी संख्या) शब्द सुझाए जाने के बाद उन्होंने इसे चुना, क्योंकि यह दुनिया भर की जानकारी को एक साथ लाने के उनके विचार को दर्शाता था।

गूगल (Google)

  • हालांकि, जब उन्होंने 15 सितंबर,1997 को डोमेन नाम पंजीकृत कराया, तो उन्होंने गलती से “googol.com” की बजाय “google.com” खोज लिया।
  • इस तरह, थोड़ी सी स्पेलिंग गलती से इसका नाम “गूगल” पड़ गया। पेज को यह नाम पसंद आ गया, और इस प्रकार “बैकरब” नाम को छोड़ कर गूगल को अपना अंतिम नाम मिल गया। बाद में 4 सितंबर, सन 1998 में इसका नाम बदलकर ‘Google’ (गूगल) रखा गया।

गूगल लोगो (Logo) का विकास : एक प्रतिष्ठित ब्रांड की रंगीन यात्रा

1.0 1024x538

गूगल ने अपने इतिहा में कई लोगो (Logos) का उपयोग किया है। अपनी सर्च इंजन कंपनी की पहचान के लिए गूगल का लोगो (Logo) कई रूपों में दिखाई देता है।

लेकिन इसकी शुरुआत कैसे हुई ? Google के लोगो (Logo) डिज़ाइन को इतना सफल कैसे बनाया ? आज हम आपको Google लोगो (Logo) का पूरा इतिहास बताएंगे।

RK@Google Logo1 1024x538

अगर गूगल के लोगो (Logo) के इतिहास की बात करे तो सबसे पहला नाम आता है, ‘रुथ केदार’ का, जिन्होंने मुख्य खोज पृष्ठ पर 16 वर्षो तक प्रदर्शित गूगल लोगो (Logo) डिज़ाइन किया था, जिसमें कैटुल फ़ॉन्ट पर आधारित एक वर्डमार्क था, जो एक पुराना सेरिफ़ टाइपफेस है, जिसे गुस्ताव जैगर ने सन 1982 में बर्थोल्ड टाइप फाउंड्री के लिए डिज़ाइन किया था।

लगभग 4.9 अरब इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा तुरंत पहचाने जाने वाला, Google लोगो (Logo) दुनिया में अबतक का सबसे ज़्यादा दिखाई देने वाला लोगो (Logo) है। यह हम सबकी रोज की ज़िंदगी का हिस्सा है। अब चाहे आप मज़ेदार बिल्ली के वीडियो देख रहे हो या कुछ और, गूगल लोगो (Logo) हमें जरूर आकर्षित करता है।

गूगल के लोगो (Logo) का इतिहास

गूगल की शुरुआत सन 1996 में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में “बैकरब” नामक एक सर्च इंजन परियोजना के रूप में हुई थी।

अच्छा है की “बैकरब” नाम जल्द ही हटा दिया गया।

BackRub111 1024x538

source : www.exchange4media.com

व्यवसाय के नाम में बदलाव के बाद, सन 1998 में गूगल (Google) की स्थापना हुई। गूगल ने खोज एल्गोरिदम में महारत हांसिल कर ली और जल्द ही दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन बन गया।

रोचक बात : गूगल का नाम ‘गूगोल’ रखा जाना था! लेकिन गलती से इसकी स्पेलिंग गलत हो गई और पेज को यह नाम ज़्यादा आकर्षक लगा। गूगोल, गणित का एक शब्द है जिसका मतलब होता है एक के बाद 100 शून्य। गूगल के नाम के पीछे की यह कहानी न केवल दिलचस्प है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी चीजों का आधार बन जाती हैं। गूगल का नामकरण उस समय किया गया जब इंटरनेट की दुनिया में क्रांति आ रही थी, और इसे इस विशालता का प्रतीक माना गया।

आज, गूगल दुनिया का सबसे जाना-माना ब्रांड है। अपने लगातार बढ़ते अंतररष्ट्रीय दर्शकों के लिए प्रासंगिक और समावेशी बने रहने के लिए, Google का लोगो (Logo) दशकों से बदलता रहा है। यह एक ऐसे लोगो (Logo) का बेहतरीन उदाहरण है, जो भविष्य के उद्यमों के लिए अनुकूलनीय और उपयुक्त है!

” एक लोगोटाइप समकालीन दृश्य संस्कृति, विकास और रूचि को व्यक्त करता है। यह कंपनी के दृष्टिकोण और मुख्य गतिविधि को भी दर्शाता है ” – वेरोनिका ब्यूरियन, टाइप-टुगेदर की सह-संस्थापक।

लेकिन यह सब कहाँ से शुरू हुआ? Google के लोगो को उसकी वैश्विक स्थिति को दर्शाने के लिए कैसे अपडेट किया गया है?

Google Logo Development 1024x580

मूल Google लोगो

यह पहला Google लोगो एक सीधा-सादा डिज़ाइन था। इसे सर्गेई ब्रिन ने एक मुफ़्त ग्राफ़िक्स प्रोग्राम का उपयोग करके डिज़ाइन किया था। इसमें रेट्रो वर्डआर्ट का अंदाज़ है,जो उस समय बहुत लोकप्रिय था।

यह किसी उद्यम के शुरुआती क़दमों की कच्ची, अपरिष्कृत भावना का प्रतिक था।

Google Logo Original 1024x580

Google लोगो 1998

Baskerville Bold टाइपफेस और साहसी, फिर भी चंचल, लोगो (Logo) के रंगो ने Google के दर्शकों का ध्यान खींचा। यह सरल, मज़ेदार और मौलिक था!

Google ने इन ब्रांड रंगो को क्यों चुना, इसका कोई कारण नहीं है। लेकिन, ऐसा माना जाता हैं की पहला Google लोगो उस लेगो टावर से प्रेरित था, जिसमें इस तकनीकी दिग्गज का पहला सर्वर संग्रहीत था।

Lego1 1024x580

यह एक अल्पकालिन लोगो डिज़ाइन था, लेकिन फिर भी एक प्रतिष्ठित डिज़ाइन था। सर्गेई कोई ग्राफ़िक डिज़ाइनर नहीं थे। यह डिज़ाइन सिर्फ एक महीने तक ही चला, उसके बाद Google ने ये तय किया की उसे इसमें बदलाव की ज़रूरत है।

Google का पहला आधिकारिक लोगो (1997-1998)

सन 1997 में, Google ने अपना पहला आधिकारिक लोगो पेश किया, जो 90 के दशक का एक क्लासिक डिज़ाइन था। जिसके अंत में याहू! (Yahoo!) लोगो की नकल करते हुए एक विस्मयादिबोधक चिह्न जोड़ दिया गया।

Google Yahoo2 1024x580

सेरिफ़ फ़ॉन्ट के उपयोग से अधिकार और विश्वास का एहसास होता था। यह उस कंपनी के लिए जरुरी था जो चाहती थी की उपयोगकर्ता दुनियाभर की जानकारी के लिए उस पर भरोसा करें। उस दौर में सेरिफ़ फ़ॉन्ट का भी बोलबाला था!

“अगर हम पर भरोसा नहीं किया जाता, तो हमारा कोई काम नहीं है।” – लैरी पेज

लेकिन, गूगल अपनी कुछ अलग करने की भावना से बाज नहीं आया।

टीम गूगल ने ज़्यादा छायाएँ डालीं और अक्षरों को ज़्यादा गोल आकार दिया। और हाँ, पहले ‘G’ को हरे से नीले रंग में बदल दिया।

गूगल लोगो अपनी सादगी, चटख रंगों और 3D प्रभाव के साथ 90 के दशक के उत्तरार्ध के डिज़ाइन ट्रैंड का प्रतीक था।

गूगल की सेवाएँ और प्रोडक्ट्स

दुनियाभर में गूगल अपनी कई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता हैं। Google का उत्पादन कैटलॉग बहुत विस्तृत है। दुनियाभर के लोग अपनी जिंदगी में हररोज़ कभी न कभी तो गूगल की सेवाओं का उपयोग करते ही है।

गूगल की उत्कृष्ट सेवाएँ : गूगल खोज और नेविगेशन, संचार और उत्पादकता, मीडिया, ब्राउज़र और ऑपरेटिंग सिस्टम, सहायता और स्मार्ट होम, हार्डवेयर उत्पाद और व्यवसाय एवं डेवलपर टूल जैसे क्षेत्र में अपनी सेवाऐ प्रदान करता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात, यह एक खोज इंजन (Search Engine), ऑनलाइन विज्ञापन, क्लाउड कंप्यूटिंग, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर केंद्रित हैं। यह एक ई-कॉमर्स, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर केंद्रित हैं।

गूगल की सेवाएँ और प्रोडक्ट्स का श्रेणी अनुसार विवरण

खोज और नेविगेशन :

  • Google खोज : ऑनलाइन जानकारी खोजने के लिए दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन।
  • Google मैप्स (Maps) : मैप्स,नेविगेशन और उपग्रह चित्र प्रदान करता है।

संचार और उत्पादकता :

  • Gmail : एक निःशुल्क ईमेल सेवा।
  • Google ड्राइव : फाइलों के लिए क्लाउड संग्राहक।
  • Google डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स : दस्तावेज़, स्प्रेडशीट और प्रस्तुतियाँ बनाने के लिए ऑनलाइन उत्पादकता उपकरण।
  • Google कैलेंडर : शेड्यूलिंग और समय प्रबंधन के लिए।
  • Google मीट और चैट : ऑनलाइन मीटिंग और त्वरित संदेश भेजने के लिए।
  • Google Keep : नोट्स लेने और व्यवस्थित करने के लिए।

मीडिया :

  • You Tube : वीडियो देखने और शेयर करने के लिए एक विशाल ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म।
  • Google फ़ोटो : फ़ोटो संग्रहीत और शेयर करने के लिए।

ब्राउज़र और ऑपरेटिंग सिस्टम :

  • Google Chrome : एक लोकप्रिय वेब ब्राउज़र।
  • Android : कई स्मार्टफ़ोन और टैबलेट में उपयोग होनेवाला एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम।

सहायता और स्मार्ट होम :

  • Google Assistant : विभिन्न उपकरणों के लिए एक वर्चुअल असिस्टेंट।
  • Google Nest : स्मार्ट होम डिवाइस, जिनमें स्पीकर, डिस्प्ले और थार्मोस्टैट शामिल है।

हार्डवेयर उत्पाद :

  • Google Pixel : स्मार्टफ़ोन, टैबलेट और अन्य एक्सेसरीज़ की एक श्रृंखला।
  • Google Nest : स्मार्ट होम डिवाइस।
  • Fitbit : पहनने योग्य फ़िटनेस ट्रैकर।

व्यवसाय और डेवलपर टूल :

  • Google Cloud : क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं का एक समूह।
  • Google Workspace : Gmail, Drive, Meet जैसे व्यावसायिक एप्लिकेशन और अन्य।
  • Google Ads (पहले AdWords) : व्यवसायों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं का विज्ञापन करने के लिए।
  • Google Analytics : वेबसाइट ट्रैफ़िक और उपयोगकर्ता व्यवहार को ट्रैक करने के लिए।
  • AdSense : विज्ञापनों के ज़रिए वेबसाइटों से कमाई करने के लिए।

गूगल क्यों लोकप्रिय हुआ

गूगल के प्रमुख सर्च इंजन बनने से पहले, लोकप्रिय सर्च इंजनों में याहू! (Yahoo!) शामिल था। इसके आलावा लाइकोस, अल्टाविस्टा, एक्साइट, आस्क जीव्स (जो बाद में Ask.com बन गया), वेबक्रॉलर और इंकटॉमी जैसे सर्च इंजन थे।

याहू! (Yahoo!) सन 1994 में लॉन्च हुआ। जो शुरुआत में मानव-संजोजिय निर्देशिका के रूप में शुरू हुआ और बाद में एक पूर्ण रूप से सर्च इंजन बन गया।

लाइकोस (Lycos) सन 1994 में लॉन्च हुआ। यह अपने उपयोगकर्ता-अनुकूलन इंटरफ़ेस और स्पाइडरिंग एवं प्रांसगिकता रैंकिंग जैसी सुविधओं के लिए जाना जाता है।

गूगल इन सब सर्च इंजनो में सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन बना, क्योंकि गूगल ने अपनी बेहतर खोज तकनीक पेश करके बाजार पर अपना प्रभुत्व बनाया। गूगल अपने अत्यधिक प्रासंगिक और सटीक परिणाम देने की अपनी क्षमता, निरंतर नवाचार और अपनी उपयोगकर्ता-अनुकूलन इंटरफ़ेस के कारण इतना लोकप्रिय सर्च इंजन है।

गूगल से जुड़ी कुछ रोचक बातें

1. गूगल पर 2025 में की जाने वाली एवरेज खोजों (Searches) की संख्या

  • प्रति सेकंड 1,89,815
  • प्रति मिनट 11.4 मिलियन
  • प्रति कलाक 684 मिलियन
  • प्रति दिन 16.4 बिलियन
  • प्रति माह 492 बिलियन
  • प्रति वर्ष 5.9 ट्रिलियन

2. गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली टॉप 10 चीजें (मिलियन प्रति माह-2025)

  • यूट्यूब (You Tube) 375.75 मि.
  • फेसबुक (facebook) 241.93 मि.
  • अमेज़न (Amazon) 176.44 मि.
  • अनुवाद करें (Translate) 150.47 मि.
  • मौसम (Weather) 147.67 मि.
  • इंस्टाग्राम (Instagram) 129.3 मि.
  • चेट जीपीटी (Chatgpt) 125.73 मि.
  • जीमेल (Gmail) 110.3 मि.
  • व्हाट्सप्प वेब (whatsapp web) 109.07 मि.
  • एनबीए (NBA) 84.2 मि.

3. विश्व में गूगल का उपयोग करने वाले टॉप 5 देश

  • अमेरिका (USA) 24.9 बिलियन
  • भारत (Bharat) 10.6 बिलियन
  • जापान (Japan) 6.94 बिलियन
  • ब्राज़ील (Brazil) 6.29 बिलियन
  • इंग्लैंड (UK) 3.89 बिलियन

गूगल मुख्यालय “गूगलप्लेक्स”

Pexels Zetong Li 880728 16757985 1024x576

माउंटेन व्यू , कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका (United States of America-USA)

गूगल के इस मुख्यालय का निर्माण जुलाई, 2004 में करवाया गया था। “गूगलप्लेक्स (Googleplex)”, Google और उसकी मूल कंपनी, Alphabet Inc. का कॉर्पोरेट मुख्यालय परिसर है। यह माउंटेन व्यू , कैलिफ़ोर्निया में 1600 एम्फीथिएटर पार्कवे पर स्थित है।

20 लाख वर्ग फुट (1,90,000 वर्ग मीटर) में फैला यह कार्यालय स्थान या मूल परिसर, कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा वर्ग फुट क्षेत्रफल वाला गूगल भवनों का समूह है। इस भवनसे पहले न्यूयोर्क शहर में गूगल की 111, आठवें एवेन्यू स्थित परिसर था, जिसे कंपनी ने 2010 में खरीदा था।

“गूगलप्लेक्स (Googleplex)”, गूगल और कॉम्लेक्स अर्थात भवनों का एक परिसर का एक संयोजन है और यह गूगलप्लेक्स का संदर्भ है, जो बड़ी संख्या 1010100 या 10गोगोल को दिया गया नाम है।

टीम गूगल

गूगल के प्रमुख पदों पर बैठे प्रमुख व्यक्ति

 लैरी पेज

लैरी पेज गूगल के सह-संस्थापक है और इसके सीईओ (CEO) भी रह चुके है। उन्होंने गूगल के सर्च इंजन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी के विजन और दिशा को आकर देने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सर्गेई ब्रिन

सर्गेई ब्रिन लैरी पेज के साथ गूगल के सह-संस्थापक है। लैरी पेज के साथ, उन्होंने गूगल की सर्च तकनीक के निर्माण और कंपनी के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सुंदर पिचाई

सुंदर पिचाई गूगल और उसकी मूल कंपनी, अल्फाबेट के सीईओ (CEO) है। उन्होंने गूगल के उत्पाद विकास और नवाचार का नेतृत्व करने और अधिग्रहणों की देखरेख करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रुथ पोराट

रुथ पोराट गूगल और अल्फाबेट की मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीईओ-CEO) है। वह दोनों कंपनियों के वित्तीय संचालन के प्रबंधन के लिए जवाबदार है और उन्होंने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केंट वॉकर

केंट वॉकर गूगल में वैश्विक मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। वे नीतिगत, कानूनी और नियामक मामलों में गूगल के प्रयासों का नेतृत्व करते है। वे वैश्विक चुनौतियों और अवसरों के प्रति कंपनी के दृष्टिकोण को आकार देने का काम करते है।

हिरोशी लॉकहाइमर

हिरोशी लॉकहाइमर गूगल में प्लेटफ़ॉर्म और इकोसिस्टम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। वे एंड्रॉइड, क्रोम ओएस और प्ले स्टोर सहित गूगल के मोबाइल और कंप्यूटिंग प्लैटफ़ॉर्म के विकास की देखरेख करते है।

सुसान वोजसिकी

सुसान वोजसिकी गूगल की सहायक कंपनी यूट्यूब की सीईओ (CEO) है। उन्होंने यूट्यूब के विकास और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सबसे महत्वपूर्ण बात, उन्होंने इस प्लेटफ़ॉर्म को दुनिया के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली वीडियो-शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म में से एक बनाया है।

जेफ़ डीन

जेफ़ डीन गूगल रीसर्च और एआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। वे एक प्रसिद्ध कंप्यूटर वैज्ञानिक है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गूगल के अनुसंधान और विकास प्रयासों को आगे बढ़ाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गूगल के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQ on google

प्रश्न 1. गूगल में कितने कर्मचारी (Employee) काम करते है ?

उत्तर – 1,83,323 कर्मचारी (Employee) सितंबर 2025 के अनुसार

प्रश्न 2. अल्फाबेट और गूगल में क्या अंतर है ?

उत्तर – अल्फाबेट मूल कंपनी है और गूगल उसकी सहायक कंपनी है।

प्रश्न 3. गूगल के पहले सीईओ (CEO) कौन थे ?

उत्तर – लैरी पेज

प्रश्न 4. गूगल पर कितनी भाषाओ में सर्च किया जा सकता है ?

उत्तर – 100 से अधिक

प्रश्न 5. गूगल के मुख्य पेज पर कौन-कौन सी भारतीय भाषाएँ दर्शाई जाती है ?

उत्तर – हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, पंजाबी, तमिल, तेलुगू ,मलयालम, और कन्नड़

प्रश्न 6. गूगल के वर्तमान सीईओ (CEO) कौन है ?

उत्तर – सुंदर पिचाई

प्रश्न 7.गूगल पर कितना प्रतिशत ऑनलाइन सर्च होता है ?

उत्तर – गूगल पर दुनियाभर में 70% से ज़्यादा ऑनलाइन सर्च होता है।

आज आपने क्या जाना

आज आपने जाना की गूगल कंपनी की स्थापना लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने सन 1998 की थी। गूगल का पहला नाम ‘बैकरब’ था। लगभग 4.9 अरब इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा तुरंत पहचाने जाने वाला, Google लोगो (Logo) दुनिया का सबसे लोकप्रिय लोगो (Logo) है।

गूगल खोज और नेविगेशन, मीडिया, ब्राउज़र और ऑपरेटिंग सिस्टम, हार्डवेयर उत्पाद जैसी सेवाऐं और प्रोडक्ट दुनियाको उपलब्ध करता है। इसकी खास सेवाओं में सर्च, मैप्स, यूट्यूब और जीमेल जैसी सेवाऐ है। गूगल की Google Pixel, Google Nest और Fitbit एक्सेसरीज़ की एक श्रृंखला है। गूगल पर प्रति वर्ष 5.9 ट्रिलियन एवरेज खोजों (Searches) होती है।

गूगल की लोकप्रियता का कारण है, उसकी अपनी बेहतर खोज तकनीक, अत्यधिक प्रासंगिक एवम सटीक परिणाम देने की अपनी क्षमता और अपनी उपयोगकर्ता-अनुकूलन इंटरफ़ेस। गूगल का मुख्यालय “गूगलप्लेक्स” माउंटेन व्यू , कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका (United States of America-USA) में है। कंपनी के वर्तमान सीईओ (CEO) सुन्दर पिचाई है।

इसी जानकारी के साथ हम इस Article को यही पूरा करते हैं। आशा करता हूँ की इस Article द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर आपको ये Article उपयोगी हुआ हो, तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ यह जानकारी जरूर साझा करें एवं नई-नई जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट articletree.in को अवश्य विजिट करें। हमारे ब्लॉग पर आने के लिए आपका धन्यवाद !

Leave a Reply

0

Subtotal